Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में अधिकतर पेट्रोल पंपों पर तेल के लिए मारामारी

SV News

दो दिन से नहीं आ रहे टैंकर, अधिकतर पंपों पर तेल खत्म

प्रयागराज (राजेश सिंह)। हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक चालकों की हड़ताल का असर अब पेट्रोल पंपों पर साफ दिख रहा है। दूसरे दिन भी पेट्रोल पंपों से लोगों को निराश लौटना पड़ा। नई आपूर्ति न मिलने के कारण पेट्रोल पंप पर नो पेट्रोल और डीजल का बोर्ड लगा दिया गया है। जिन पंपों पर तेल मिल रहा है, वहां पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। शहर के कई पंपों पर बुधवार को स्थिति सामान्य दिखी। 
ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा छा गया था। लोग तेल के लिए शहर भर के पंपों का चक्कर काट रहे थे। सुभाष चौराहा पर स्थित पेट्रोल पंप को रस्सी से चारों तरफ घेर दिया गया है और किसी वाहन को आने से रोक दिया गया है। यहां पर नो पेट्रोल-डीजल का बोर्ड लगाया गया है। इसी तरह शहर के कई पेट्रोल में भी पेट्रोल डीजल नहीं मिल रहा है। आम दिनों में यहां पर भारी भीड़ रहती है। यहां 24 घंटे तेल दिया जाता है, लेकिन आपूर्ति न मिलने के कारण पंप बंद है।
सरदार पटेल मार्ग पर स्थित कुछ पंपों पर तेल मिल रहा था तो कई पंपों पर बुधवार को भी टैंकर नहीं पहुंचने से तेल नहीं मिला। चकिया, सुलेमसराय, धूमनगंज, झूंसी, नैनी, फाफामऊ, अल्लापुर, टैगोर टाउन, बालसन चौराहा जगहों पर भी कई पंपों पर पेट्रोल नहीं मिल रहा है। बताया जा रहा है कि चालकों ने हड़ताल खत्म करने का आश्वासन दिया है, जिससे कुछ राहत मिली है, लेकिन रास्ते में खड़े टैंकरों के प्रयागराज पहुंचने में भी समय लगेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad