Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

गणतंत्र दिवस पर याद किए गए अमर शहीद, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने ली सलामी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में सुबह ध्वजारोहण किया गया। अमर शहीदों को श्रद्धंजलि देते हुए उनके योगदानों को याद किया गया। अमर शहीद चंद्रशेकर आजाद पार्क को विधिवत सजाया गया था। यहां पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही।
दिन भर आजाद को नमन करने का दौर चलता रहा। सुबह पार्क से क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। पार्क मे विविध सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी तरह सुभाष चौराहे पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके त्याग, बलिदान और देशभक्ति की भावना को याद किया गया।
पुलिस लाइंस के मैदान पर आयोजित कार्यक्रम मे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने परेड की सलामी लेते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने को विभिन्न पदक और पुरस्कारों से सम्मानित किया। यहां पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण देशभक्ति मय हो गया था। केशव ने शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का बखान किया। देश कि एकता और अखंडता के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad