Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

अब बीस साल पहले वाला भारत नहींः डॉ केपी श्रीवास्तव

sv news


रिंकू ओझा ने कहा कि सबका साथ-सबका हो रहा है विकास

नमो एप से जुड़कर मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का लिया संकल्प

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। क्षेत्र की हर छोटी बड़ी समस्याओं की जानकारी होने पर वह हर समस्या का समाधान करने की कोशिश करेंगे। अन्य जो भी समस्याएं हैं उसकी जानकारी दें उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उक्त बातें विधान परिषद सदस्य डॉक्टर केपी श्रीवास्तव ने शुक्रवार को विकास खंड मेजा अंतर्गत ग्राम सभा ममोली में सतसंग व तुलसी पूजन के साथ कंबल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहा।

शुक्रवार को ग्राम प्रधान ममोली जानकी देवी पत्नी कामता प्रसाद पाल के आवास पर सतसंग व तुलसी पूजन के साथ कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाने के लिऐ व आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने सहित नमो एप को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ श्रीवास्तव का भव्य माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा विकसित भारत व नमो एप को लेकर बिस्तृत चर्चा की। उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। उपस्थित जनसमुदाय ने अपने दोनों हाथ उठाकर समर्थन देने का संकल्प लिया। सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत अब आज के 20 वर्ष पहले वाला भारत नहीं रह गया हैं। भारत को पहले अपने ही पड़ोसी देश आंख दिखाया करते थे। लेकिन आज उनको भारत के तरफ देखने के बारे में सोचना पड़ता है। पहले अपना भारत दूसरे देशों से शस्त्र खरीदता था। परन्तु आज वहीं शस्त्र खुद भारत में निर्माण कर दूसरे देशों को निर्यात कर रहा है। इस प्रकार केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा कई प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के किसान, महिलाओं, दिव्यांग, और व्यापारियों सहित समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर तबके के लोग कई प्रकार की योजना से लाभान्वित हो रहे है। उन्होंने कहा कि अब की बार भारी बहुमत से पुनः भाजपा सरकार बन रही है, तो भारत अवश्य ही विकासशील देशों की प्रथम पंक्ति में खड़ा दिखाई देगा। 

प्रभाशंकर उर्फ रिंकू ओझा ने कहा कि भाजपा सरकार में सबका साथ सबके विकास के तर्ज के तेजी से विकास हो रहा है। श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। देश की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। इस अवसर पर रमेश चंद मिश्रा बड़े बाबू, प्रभाशंकर (रिंकू ओझा), हौसला प्रसाद तिवारी, संचालन कर्ता विनोद शर्मा, डॉ अजय प्रकाश पाण्डेय नमो अप संचालन, बृजनंदन पाल, सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad