प्रयागराज: मेलाधिकारी ने दो आरओबी का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Shrikant Yadav (Sub Editor)शुक्रवार, जनवरी 19, 2024
0
प्रयागराज (राजेश सिंह)। महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत सेतु निगम द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यों में से दो आरओबी का निरीक्षण आज मेला अधिकारी, कुम्भ मेला, विजय किरन आनंद ने किया। सर्वप्रथम सूबेदारगंज आरओबी जाकर वहां कराए जा रहे हैं कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जांच की। आरओबी में कुल 185 गर्डर्स लॉन्च किए जाने हैं जिसमें से 30 के मासिक लक्ष्य के साथ फरवरी-2024 से गर्डर लॉन्चिंग शुरू की जाएगी। पुल अक्टूबर-2024 तक पूरा होना है। प्रगति एवं गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। तत्पश्चात उन्होंने छिवकी आरओबी जाकर वहां कराए जा रहे कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जांच की। कुल 21 फाउंडेशन का कार्य होना है जिसमें से 10 पूरे हो चुके हैं तथा शेष 11 को मार्च-2024 तक पूर किया जाना है। आरओबी जुलाई-2024 तक पूरा होना है। दोनों कार्यों की प्रगति पर्ट चार्ट के अनुसार हो रही है तथा कार्य संतोषजनक पाए गए। मेला अधिकारी ने टीपीआईए को कार्यों का लगातार गुणवत्ता परीक्षण करते रहने के भी निर्देश दिए हैं।
नमस्कार
1986 में "मेजा टाइम्स" के नाम से साप्ताहिक अखबार का प्रकाशन शुरू किया। जानकारी न होने के कारण अखबार का विकास नहीं हो पाया। लंबे अंतराल के पश्चात 2001से "यमुनापार की गाथा" साप्ताहिक का कुछ साथियों के साथ शुभारम्भ किया। 2003 में अन्य दैनिक अखबारों में बतौर उप संपादक के रूप में कार्य करता रहा। 2015 में "सूरज़ वार्ता" हिन्दी दैनिक का प्रकाशन शुरू किया। लोग जुड़ते गये और लोगों के सहयोग, निष्ठा और परिश्रम ने अखबार को अच्छे मुकाम पर पहुंचाया। इस सफलता के पीछे सहयोगियों के साथ ही क्षेत्र के लोगों के सहयोग, प्रेम और आशीर्वाद का हृदय से धन्यवाद... राजेश शुक्ला (समूह संपादक)
Copyright
कापीराइट: कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल न करें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख surajvarta.in और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है। लेख/समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कापीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है।