Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: तेज बारिश से लुढ़का पारा, ठंड और शीतलहर जारी

SV News

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। बुधवार की सुबह प्रयागराज और आसपास के जिलों में जमकर बारिश हुई। इससे सड़कें और गलियां लबालब हो गईं। खेतों में पानी भर गया। ठंड और शीतलहर के बीच बारिश के चलते पारा अचानक लुढ़क गया और लोग ठिठुरने के लिए मजबूर हो गए। सड़कों पर सन्नाटा दिखा और आवागमन के लिए यात्री भी काफी निकले। रोडवेज और प्राइवेट बसों में यात्री काफी कम दिखे। रोज की अपेक्षा रोडवेज और रेलवे स्टेशनों पर भीड़ काफी कम दिखी। चौराहो और तिराहे के पास जल रहे अलावा के पास लोगों की भीड़ रही। बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रहा।
सुबह छह बजे से ही तेज बारिश शुरू होने के कारण ठंड अचानक बढ़ गई। स्कूल और कॉलेज पहले से ही बंद चल रहे हैं। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकले इसके चलते वाहनों की संख्या भी सड़कों पर कम ही दिखी। भीषण ठंड के चलते लोग घरों में रूम हीटर और अलाव के पास बैठे दिखे। प्रयागराज के साथ प्रतापगढ़ और कौशाम्बी में भी जमकर बारिश हुई। न्यूनतम तापमान 13 जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad