Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में बैंक मैनेजर के सूने घर से लाखों की चोरी, मचा हड़कंप

SV News

परिवार के लोग गए थे मिर्जापुर, तभी हुई चोरी की वारदात

प्रयागराज (राजेश सिंह)। देवप्रयागम झलवा में पंजाब नेशनल बैंक के अफसर आलोक श्रीवास्तव के घर से 10 हजार रुपये नकद समेत लाखों की चोरी हो गई। आलोक पीएनबी की गोपीगंज शाखा में तैनात हैं। उनका पूरा परिवार एक जनवरी को मिर्जापुर स्थित पैतृक घर गया था। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। घर से कीमती गहने पार कर दिए। सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश घर के भीतर घुसते नजर आए हैं। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad