Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान, मचा कोहराम

SV News

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय/श्रीकान्त यादव)। इलाकाई थाना क्षेत्र के शिवपुरा गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके घर में फांसी पर लटकता उसका शव पाया गया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। 
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को मेजा थाना क्षेत्र के शिवपुरा गांव निवासी कामतानाथ हरिजन (50) पुत्र सेवालाल हरिजन का उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका उसका शव पाया गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कारणों से लग रहा है। फिलहाल छानबीन की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad