Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

कलश यात्रा में राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा हेतु अयोध्या के लिए निकले लोगों का स्वागत

SV News

मऊआइमा, प्रयागराज (सुरेश मौर्य)। कलश यात्रा में राम मंदिर में राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा हेतु अयोध्या के लिए रवाना हुए निकले महंत चन्द्रमा दास महाराज, महंत भूपेन्द्रदास महाराज, महंत जितेन्द्र दास महाराज का स्वागत किया गया है। बताया जाता है कि आचार्य धीरज द्विवेदी "याज्ञिक", प्राणनाथ मिश्रा जिला धर्माचार्य प्रमुख गंगापार सत्येंद्र मणि शुक्ल विभाग संस्कृति प्रमुख के सानिध्य में प्रयागराज संगम से 108 कलश में गंगा जल भरकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण यात्रा में निकले सभी लोगों का प्रभारी दिनेश कुमार मौर्य धर्म जागरण प्रमुख के नेतृत्व में मऊआइमा थाना पड़ाव पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रेम सागर ,आशीष शर्मा विहान ,हिंदू अभिषेक यादव, ऋषि प्रजापति ,अजय अग्रहरि, रामकृष्ण , अभिषेक विश्वकर्मा ,ग्राम प्रधान चंद्रसेन यादव, प्रखंड मंत्री अशोक केसरवानी, आशीष चौरसिया , मंडल अध्यक्ष शारदा प्रसाद शुक्ला, मंडल अध्यक्ष रामसुंदर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राम प्लांट पटेल अशोक विश्वकर्मा आदि सैकड़ों मौजूद लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad