Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कौंधियारा में बाइक से गिरकर युवक की मौत, ठंड से मौत की जताई जा रही आशंका

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के कौंधियारा थाना क्षेत्र में बाइक से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। जिससे हड़कंप मच गया। ठंड से युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
मिली जानकारी के अनुसार यमुनानगर के कौंधियारा थाना क्षेत्र के बजहिया गांव के समीप बाइक सवार की राह चलते बाइक से गिर कर मौके पर मौत हो गई। युवक उसी थाना क्षेत्र के माही गांव का रहने वाला बताया गया। ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना शनिवार सुबह सात बजे के आस पास की बताई जा रही है। मृतक का नाम आकाश भारतीया (32) पुत्र अशोक भारतीया बताया गया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad