Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: कच्चे मकान की जर्जर दीवार गिरी, महिला की दबकर मौत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। करछना थाना क्षेत्र के अमिलो गांव में बुधवार को एक कच्चे खपरैल मकान की पुरानी, जर्जर दीवार अचानक गिर गई। इसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। करछना थाना क्षेत्र के अमिलो गांव के मजरा मरचहा का डेरा गांव निवासी आशीष विश्वकर्मा की पत्नी पुष्पा देवी विश्वकर्मा उम्र 32 वर्ष बुधवार दोपहर में घर के अंदर कमरे में काम कर रही थी। अचानक घर के पीछे की कच्ची और जर्जर दीवार भरभरा के गिर गई और पुष्पा इसके नीचे दब गई। शोर शराब पर जुटे आसपास के लोगों की ओर से काफी मशक्कत के बाद जख्मी महिला को बाहर निकला गया। और आनन-फानन में भीरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे एसआरएन भेज दिया। वहीं एसआरएन के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक महिला की मौत दीवार के अंदर ही घर पर ही हो गई थी। क्योंकि महिला तकरीबन घंटे भर दीवाल के नीचे दबी रही। आशीष विश्वकर्मा नैनी में प्राइवेट काम करता है। घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं था। सूचना पर आशीष भी बदहवास हो गया। वहीं 12 वर्षीय पुत्री ज्योति तथा अनुज 9 वर्ष व अंकुश 6 वर्ष दोनों पुत्रों का रो-रो करके बुरा हाल है। परिजनों की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया है। महिला की हुई मौत पर जिला पंचायत सदस्य डॉ विजय बाबू यादव ने गहरा दु:ख प्रकट किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad