Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

शिवसेना पार्टी ने रुचि अभिषेक तिवारी को बनाया प्रदेश सचिव लोगों में खुशी

SV News

गांव-गांव तक पार्टी का विस्तार करना हमारी प्राथमिकता: रूचि अभिषेक तिवारी 

प्रयागराज (राजेश सिंह)। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टी अपना जनाधार बढ़ा रही है।इसी क्रम में शिवसेना पार्टी ने रूचि अभिषेक तिवारी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव बनाया है।

SV News

रूचि तिवारी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहां की हमारे नेता एकनाथ शिंदे हैं।वह बाला साहब का जो विचार है उसी पर हम लोग चल रहे हैं. बाला साहब का मुख्य कांसेप्ट हिंदुत्व है और उसी पर हम लोग चल रहे हैं।रूचि तिवारी ने कहा कि शिवसेना 56 साल पुरानी पार्टी है. इसके संस्थापक हिंदू हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे थे. हिंदुत्व विचारधारा से कोई समझौता नहीं होगा।उनके विचारधारा को आगे बढ़ाया जाएगा।हम हिंदुओं के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं।बता दें कि उत्तर प्रदेश सचिव नियुक्त होते हुए रूचि तिवारी संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुट गई हैं। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक पार्टी का विस्तार करना हमारा प्राथमिकता है। प्रदेश के सभी जिलों में मजबूत कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी।बता दें की रूचि तिवारी जनपद प्रयागराज के उरुवा ब्लॉक के जेवनिया गांव की प्रधान रह चुकी है। इनके पति अभिषेक तिवारी इलाहाबाद हाई कोर्ट में शासकीय अधिवक्ता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad