प्रयागराज (राजेश सिंह)। थाना उतरांव पुलिस टीम द्वारा सोमवार को थाना उतरांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रेहथू निवासी संतलाल पुत्र बिहारी थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा कृषि भूमि पर किये जा रहे अवैध अफीम की खेती की सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया व थाना उतरांव पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँच कर त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित विभागों को सूचना दी गयी, तत्पश्चात थाना उतरांव पुलिस, राजस्व विभाग व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध अफीम के खड़ी फसल के 1200 पौधे व 1300 फल (अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख) को बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना उतरांव पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया पकंज लवानिया, आकांक्षा मिश्रा, तहसीलदार हण्डिया, पारूल चौधरी, आबकारी निरीक्षक आबकारी क्षेत्र-5 हण्डिया, थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अनिकेत सिंह, उपनिरीक्षक महेश चन्द्र, बन्दना, क्षेत्रीय लेखपाल दमगढा तहसील हण्डिया शामिल रहे।