Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

विभिन्न स्थानों पर आग लगने से कई बीघे गेहूं की फसल खाक, फायर विभाग ने संभाला मोर्चा

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर व यमुनानगर के कई स्थानों पर शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। जिसमें कई बीघे गेहूं जलकर खाक हो गया। आगजनी की घटना में फायरबिग्रेड की टीम ने मोर्चा संभाला। देखा जाए तो गर्मी आते ही आगजनी की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिसमें कई किसानों की मेहनत जलकर राख हो गई। 

SV News

सोमवार को दोपहर गंगानगर के थाना फाफामऊ क्षेत्र के मलाक हर हर गांव में शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई। वहीं सोरांव थाना क्षेत्र के अकारीपुर गांव में भी शार्ट सर्किट से लगी आग से गेहूं की फसल जलने लगी। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने घंटों मशक्कत कर दोनों जगहों की आग पर काबू पाया।

SV News

वहीं यमुनानगर के करछना थाना क्षेत्र के गंधियाव गांव में सोमवार दोपहर गेहूं के खेत में आग लग गई। आग लगते ही हड़कंप मच गया। अगल-बगल के किसान आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर फायरकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। करछना यूनिट की टीम ने आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। 
मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ आर के पाण्डेय ने बताया कि गर्मी आते ही क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं बढ़ गई हैं। जगह-जगह ज्यादातर गेहूं के खेत में आग लगने के मामले सामने ज्यादा आ रहे हैं। जिले के सभी फायर स्टेशन प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह दिन हो या रात हमेशा तैयार रहें। आगजनी की सूचना मिलते ही तत्काल बिना समय गंवाए पंहुचे और आमजन मानस की क्षति होने से बचाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad