Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

इस सीट पर दो बार से महिला प्रत्याशी को पूरा समर्थन

SV News


मिर्जापुर (दीपक शुक्ला) मिर्जापुर की संसदीय सीट पर दो बार से महिला प्रत्याशी ही विजयी हो रही हैं, जबकि चुनाव में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जीतने वाली भी महिला रही और उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी भी महिला रही।वर्ष 2014 में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने पहली बार मिर्जापुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ा। इसमें उन्होंने विजय हासिल की और उन्हें 4,36,536 मत मिले। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा की महिला उम्मीदवार समुद्रा बिंद को 2,19,079 मतों से हराया। समुद्रा बिंद को 2,17,457 मत प्राप्त हुए।इसी प्रकार वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी अनुप्रिया पटेल विजयी हुईं, लेकिन इस बार दो महिला प्रत्याशी और भी मैदान में रहीं। अर्चना मिश्रा व सीपीआईएमएल की जीरा भारती ने भी उम्मीदवारी की थी। अर्चना मिश्रा को 9206 मत तथा जीरा भारती को 8553 मत प्राप्त हुए। जिले के कुल 18,97,805 मतदाताओं में से 9,03154 महिलाएं हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad