Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

दो राजनैतिक पुराधाओं के घरानों में आमने-सामने छिड़ा द्वंद

 
SV News

नीरज त्रिपाठी भाजपा तो उज्ज्वल रमन सिंह कांग्रेस-सपा गठबंधन से,

जल्द ही बसपा के पत्ता खोलने से हो सकती है त्रिकोणीय लड़ाई

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में दो घरानों को राजनैतिक पुरोधाओं का घराना कहा जा सकता है।जिन्होंने अपने दम पर कई दशकों तक अपने अपने क्षेत्र में अपने राजनीतिक विसात का लोहा मनवाया है।वो चाहे पूर्व राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष व विधायक शहर दक्षिणी स्वर्गीय पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी रहे हो या फिर पूर्व मंत्री,पूर्व सांसद व सपा के राष्टीय महासचिव कुँवर रेवती रमन सिंह हो।जंहा दोनो घरानों के युवराज कहे जाने वाले इलाहाबाद लोक सभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में अधिवक्ता नीरज त्रिपाठी को उतारा गया है।तो उनके सामने कांग्रेस-सपा गठबंधन से पूर्व मंत्री उज्ज्वल रमन सिंह ताल ठोक रहे है।जबकि अभी बसपा की तरफ से प्रत्याशी की घोषणा न होने से इन दोनों घरानों में रोमांच बना हुआ है।जबकि बसपा की तरफ से अगर किसी पटेल को प्रत्याशी बनाया गया तो लड़ाई त्रिकोणी हो सकती है।फिर ऊंट किस करवट बैठेगा वो आगामी आने वाला परिणाम ही बतायेगा।अगर बात करे दोनो घरानों की तो स्वर्गीय पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी और कुँवर रेवती रमन सिंह के सम्बंध काफी प्रगाढ़ रहे है और अच्छे मित्र रहे है।और तो और अधिवक्ता पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के उज्ज्वल रमन सिंह जूनियर के साथ शिष्य भी है।जो पिता कुँवर रेवती रमन सिंह की संसदीय सीट रही इलाहाबाद लोकसभा से पिता के रहते ही विजय की कामना के साथ अपनी पृष्ठभूमि तैयार करने में लगे हुए है।तो वही नीरज त्रिपाठी का अधिवक्ता के तौर पर भले ही किसी ने नाम जाना हो किन्तु राजनीति में उनका दूर दूर तक कोई सरोकार नही देखने को अभी तक मिला है।बुधवार को टिकट घोषणा के बाद लिस्ट में नीरज त्रिपाठी का नाम आते ही लोग भौचक्के से रह गये।अपने परिचितों व पार्टी के लोगो से जानकारी लेने पर पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के बेटे के रूप में पहचान बताया गया।वही सपाइयों व आमजनमानस द्वारा नीरज त्रिपाठी को डमी प्रत्याशी बता रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad