Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

संदिग्ध अवस्था में बुजुर्ग महिला की मौत, कोहराम

SV News

मांडा, प्रयागराज (राहुल यादव)। क्षेत्र के बरहा कला गांव मे बीती रात संदिग्ध अवस्था मे बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे स्वजनों मे कोहराम मच गया है।
मांडा थाना क्षेत्र के बरहा कला की रहने वाली जमुना देवी (54) पत्नी रंगलाल यादव मंगलवार शाम घर पर थी। अचानक उनकी हालात बिगड़ गई। आनन फानन मे परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुचे तो कोहराम मच गया। घटना को लेकर मृतका के बेटे संजय यादव व बीर बहादुर समेत स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं उक्त गांव के प्रधान प्रतिनिधि राजेश्वर यादव ने बताया की मृतका के शव का स्थानीय नरवर चौकठा गंगा घाट पर बुधवार दोपहर अंतिम संस्कार किया गया। उक्त घटना को लेकर उन्होंने गहरा दुःख व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad