प्रयागराज (राजेश सिंह)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत त्रिवेणी सभागार पुलिस लाइन्स में पुलिस आयुक्त, प्रयागराज की अध्यक्षता में जनपद प्रयागराज के सीमावर्ती राज्य मध्य प्रदेश के जनपद रीवा, सतना, चित्रकूट, बांदा एवं प्रयागराज के पुलिस/प्रशासनिक एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ अन्तर्राज्यीय सीमा समन्वय बैठक (बार्डर मीटिंग) सम्पन्न हुऐ। जिसमें अवैध धन/शराब एवं निषिद्ध मादक पदार्थों के मूवमेंट पर रोक लगाने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा मध्य प्रदेश/जनपद प्रयागराज की सीमा पर स्थापित बैरियरों पर समन्वित चेकिंग एवं आवश्यक प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु ब्रीफ किया गया।
इस बैठक में महेन्द्र सिंह सिकरवार पुलिस महानिरीक्षक जोन रीवा मध्यप्रदेश, गोपाल चन्द्र डाड मण्डलायुक्त रीवा मध्यप्रदेश, विजय विश्वास पंत मण्डलायुक्त प्रयागराज, एन कोलांची अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज, नवनीत सिंह चहल जिलाधिकारी प्रयागराज, अनुराग वर्मा जिलाधिकारी सतना मध्यप्रदेश, विवेक सिंह पुलिस अधीक्षक रीवा मध्यप्रदेश, अरुण कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक चित्रकूट, दीपक भूकर पुलिस उपायुक्त नगर प्रयागराज, सुश्री श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय पुलिस उपायुक्त यमुनानगर प्रयागराज, आशुतोष द्विवेदी अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय प्रयागराज, गौरव कुमार मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज, श्रीमती सपना त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी रीवा मध्यप्रदेश, राजेश प्रसाद चौरसिया अपर जिलाधिकारी चित्रकूट, राजेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बांदा, श्रीमती पूजा मिश्रा अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रयागराज, मदन कुमार अपर जिलाधिकारी नगर प्रयागराज, लक्ष्मीनिवास मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक बांदा, सतीश चन्द्र अपर पुलिस उपायुक्त अपराध प्रयागराज, अभिजीत कुमार अपर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर, राजीव एआरटीओ प्रशासन प्रयागराज, प्रत्यूष कुमार मुख्य कोषाधिकारी प्रयागराज, विनोद कुमार सिंह नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज, अविनाश यादव उपजिलाधिकारी कोरांव प्रयागराज, दिग्विजय सिंह उपजिलाधिकारी बारा प्रयागराज, राकेश कुमार पाठक उपजिलाधिकारी मऊ चित्रकूट, संजय कुमार जैन, उपजिलाधिकारी त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश, संतलाल सरोज एसीपी बारा प्रयागराज, रवि कुमार गुप्ता एसीपी मेजा प्रयागराज, विवेक यादव एसीपी कौंधियारा प्रयागराज, उदित मिश्रा एसडीओपी त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश, रोहित राठौर एसडीओपी चित्रकूट मध्यप्रदेश , आरपी सिंह पुलिस उपाधीक्षक रीवा मध्यप्रदेश, बलराम प्रजापति आयकर विभाग प्रयागराज, समीर पात्र अग्रणी जिला प्रबंधक प्रयागराज, बृजेश कुमार पाण्डेय आबकारी निरीक्षक प्रयागराज, प्रवीण उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक पनवार रीवा मध्यप्रदेश, श्रीमती ऊषा सिंह प्रभारी निरीक्षक चाकघाट रीवा मध्यप्रदेश, राकेश भारती प्रभारी निरीक्षक कोरांव प्रयागराज, ओमप्रकाश प्रभारी निरीक्षक शंकरगढ़, आशीष सिंह, थानाध्यक्ष खीरी प्रयागराज आदि उपस्थित रहे।