Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सोनम कुमार डीसीपी व श्रुति श्रीवास्तव प्रयागराज की नई एडीसीपी नियुक्त

 

sv news


sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। आईपीएस अधिकारियों के बड़े तबादले के बीच प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। आगरा पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर तैनात सोनम कुमार को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है। वहीं वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की अपर पुलिस उपायुक्त श्रुति श्रीवास्तव को प्रयागराज में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। श्रुति श्रीवास्तव नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा की पत्नी है।

आईपीएस आरआर-2016 बैच के सोनम कुमार अभी पुलिस कमिश्नरेट आगरा में डीसीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है। इससे कमिश्नरेट की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम में नया बदलाव होगा।

प्रयागराज कुंभ के दौरान श्रुति ने काशी आने पर अभिनेत्री रवीना टंडन का इंटरव्यू किया था।

श्रुति अब तक वाराणसी में तैनात थीं

आईपीएस आरआर-2020 बैच की श्रुति श्रीवास्तव अभी वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात हैं। नई सूची में उन्हें प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। प्रयागराज कुंभ के दौरान श्रुति ने काशी आने पर अभिनेत्री रवीना टंडन का इंटरव्यू किया था।

आईपीएस नीरज पांडेय।

अब तक डीसीपी ट्रैफिक थे

प्रयागराज कमिश्नरेट में डीसीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे नीरज कुमार पांडेय की भी तैनाती बदली गई है। आईपीएस एसपीएस-2016 बैच के नीरज कुमार पांडेय को अब पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, प्रयागराज बनाया गया है। वह इससे पहले प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर तैनात थे।

इरफान अंसारी सीआईडी लखनऊ गए

प्रयागराज में पुलिस मुख्यालय के एसपी मो. इरफान अंसारी की भी तैनाती बदली गई है। आईपीएस एसपीएस-2017 बैच के इरफान अंसारी को पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ भेजा गया है।

प्रदेश में 35 आईपीएस अफसरों के तबादले

प्रदेश स्तर पर जारी इस तबादला सूची में कई अन्य जिलों और कमिश्नरेट के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब प्रयागराज में कानून-व्यवस्था, आगामी माघ मेला और बड़े आयोजनों को लेकर पुलिस की तैयारियां जोरों पर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad