प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के यमुनानगर जोन में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही थाने में तैनात दो इंस्पेक्टरों को निलंबित कर दिया है। लापरवाही और कार्य में शिथिलता पाए जाने पर उच्च अधिकारियों ने यह सख्त कदम उठाया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेजा कोतवाली थाने में तैनात कोतवाल नितेंद्र शुक्ला और अतिरिक्त इंस्पेक्टर कमलेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में थाना क्षेत्र में बढ़ी आपराधिक घटनाओं और शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई न होने को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। जिस पर यमुनानगर जोन के उच्च अधिकारियों ने जांच के बाद दोनों अधिकारियों को प्रथम दृष्टया लापरवाही का दोषी पाते हुए निलंबन की कार्रवाई की है।
पुलिस कमिश्नरेट में एक साथ एक ही थाने के कोतवाल और अतिरिक्त इंस्पेक्टर के निलंबन से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
