पुलिस आयुक्त कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार -
*1. निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह* को प्रभारी निरीक्षक संगम पर्यटन पुलिस थाना से हटाकर *प्रभारी निरीक्षक थाना नैनी* बनाया गया है।
*2. निरीक्षक धनंजय कुमार पाण्डेय* जो अब तक धूमनगंज थाने के प्रभारी थे, उन्हें *प्रभारी निरीक्षक थाना मेजा* की जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि मेजा थाने में हाल ही में बांग्लादेशी नागरिक को अवैध रूप से थाने में रखने के मामले में थाना प्रभारी नितेंद्र शुक्ला को निलंबित किया गया था, उसके बाद से यह पद खाली चल रहा था।
*3. निरीक्षक राजीव कुमार बैस* को पुलिस लाइन्स से *प्रभारी निरीक्षक थाना धूमनगंज* नियुक्त किया गया है।
*4. निरीक्षक बृज किशोर गौतम* को प्रभारी निरीक्षक थाना नैनी से हटाकर *विवेचना सेल, अपराध शाखा* में भेजा गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक स्तर पर भी दो तबादले हुए हैं -
*5. उ0नि0 प्रकाश सिंह* को प्रभारी पासपोर्ट सेल से *थानाध्यक्ष झूंसी* बनाया गया है।
*6. उ0नि0 महेश मिश्र* को थानाध्यक्ष झूंसी से हटाकर *प्रभारी पासपोर्ट सेल* की जिम्मेदारी दी गई है।
सभी अधिकारियों को तत्काल नए तैनाती स्थल पर आमद दर्ज कराकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
