Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: ट्रांसफॉर्मर से झुलसा विद्युत कर्मचारी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े 12 बजे खुसरोबाग उपकेंद्र का एक विद्युतकर्मी ट्रांसफॉर्मर की आग से झुलस गया। कॉल्विन अस्पताल परिसर के बाहर लगे 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से झुलसे विद्युत कर्मचारी ताज को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपखंड अधिकारी बहादुर सिंह ने बताया कि उपकेंद्र में कोई भी शिकायत नहीं आई थी। लाइनमैन भी उस वक्त कर्मचारी के साथ मौजूद नहीं था।
बिना शटडाउन लिए चलती लाइन पर कर्मचारी ट्रांसफॉर्मर के पास कैसे गया इसकी जानकारी नहीं है। उधर, मेडिकल अस्पताल के बर्न विभाग के अध्यक्ष डॉ.मोहित जैन ने बताया कि आग से करीब 40 प्रतिशत शरीर झुलसा है। कर्मचारी की हालत स्थिर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad