Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: शादी समारोह से लौट रही महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, मचा हड़कंप

SV News

जांच में जुटी पुलिस ने दो संदिग्धों को उठाया, छानबीन जारी

प्रतापगढ़ (राजेश सिंह)। वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रही महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म व जेवरात लूटने वालों की तलाश में पुलिस लगातार हाथ- पैर चला रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिससे कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं।
कोहड़ौर की रहने वाली विवाहिता अपने परिवार के साथ मंगलवार की रात कंधई थाना क्षेत्र में रिश्तेदार के घर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। रिश्तेदारों से उसके पति की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दंपती घर जाने के लिए रात करीब एक बजे निकले। रास्ते में रुककर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक बोलेरो से पहुंचे तीन लोगों ने पति को धमकाकर भगा दिया।
महिला को अगवा कर जेवरात लूटे और कोहड़ौर थाना क्षेत्र के एक जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत पर सक्रिय हुई दो थानों की पुलिस को वह भोर में मिली। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मेडिकल कराया। कंधई थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से लेकर कोहड़ौर तक बोलेरो की जांच की जा रही है। सबसे आखिरी में सफेद रंग की बोलेरो कोहड़ौर बाजार में दिखाई दी है। जल्द ही आरोपी हवालात में होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad