Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

न्यायमूर्ति व मंडलायुक्त की मौजूदगी में हुआ मनकामेश्वर मंदिर का भूमिपूजन कार्यक्रम

 

sv news

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महंत श्रीधरानंद ब्रह्मचारी ने 21 आचार्यों के साथ की पूजा-अर्चना

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर स्थित गंगा किनारे श्री श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम 21 आचार्यों के द्वारा संपन्न कराया गया। मनकामेश्वर मंदिर के महंत श्रीधरानंद ब्रह्मचारी एवं उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति नीरज तिवारी प्रयागराज, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न किया गया। उसके बाद मौजूद सभी ने श्री मनकामेश्वर भगवान का पूजन अर्चन किया। 

sv news

भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी, अपर कुंभ मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी, पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह, रईस शुक्ला, अशोक पाठक, संजय सिंह, अनूप त्रिपाठी, आलोक पांडे, आनंद त्रिपाठी, पार्षद रुद्रसेन जायसवाल, राजेश शर्मा, सूरज केसरवानी आदि सैकड़ो मनकामेश्वर मंदिर के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad