Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

इलाहाबाद में 1 बजे तक 34.07, फूलपुर में 33.06 फीसदी पड़े वोट

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। लोकसभा के छठवें चरण के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। प्रयागराज जनपद के इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट के अलावा प्रतापगढ़ में मतदान हो रहा है। फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में मतदान की गति फिलहाल काफी धीमी गति से चल रहा है। इसके अलावा ग्रामीण अंचलों में मतदान कमोवेश अपनी रफ्तार से चल रहा है और कई बूथों पर लंबी कतार देखी जा रही है। रोज की अपेक्षा आज तापमान ज्यादा है। बावजूद इसके मतदान के लिए लोग घरों से निकल रहे हैं।
मतदान प्रतिशत की बात करें तो सुबह नौ बजे तक फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान 7.45 प्रतिशत हुआ था। इसी तरह इलाहाबाद संसदीय सीट पर 9.32 फीसदी मतदान हो चुका था। जबकि प्रतापगढ़ लोकसभा में सबसे ज्यादा 12.89 फीसदी वोट पड़ चुके थे। विधानसभा वार मतदान पर नजर डालें तो शहर उत्तरी में 9.92, फूलपुर विधानसभा में 13.63 प्रतिशत और सोरांव विधान सभा में 13.41 प्रतिशत मतदान हुआ है। किन्ही कारणों से आयोग ने शहर उत्तरी और फाफामऊ में मतदान प्रतिश का डाटा अभी तक अपडेट ही नहीं किया है।

SV News

इसी तरह इलाहाबाद सीट पर शहर दक्षिणी विधानसभा में सुबह नौ बजे तक 7.41 प्रतिशत, बारा में 14, कोरांव में 13.63 और मेजा में 12.76 फीसदी मतदान हुआ है। करछना का डाटा अपडेट नहीं है। प्रतापगढ़ की बात करें तो सुबह नौ बजे तक पट्टी विधानसभा में 12.15 फीसदी, प्रतापगढ़ सदर में 13.31, रामपुर खास में 12.94 और विश्वनाथगंज में 13.4 फीसदी वोट पड़ चुके हैं।

SV News

लोकसभा चुनाव: इलाहाबाद में 11 बजे तक 23.88, फूलपुर में 22.85 फीसदी पड़े वोट, प्रतापगढ़ में 27.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। विधानसभावार मतदान की स्थिति इस प्रकार रही।

इलाहाबाद लोकसभा- 1 बजे तक मतदान प्रतिशत 34.07 प्रतिशत

फूलपुर लोकसभा - 1 बजे तक मतदान प्रतिशत - 33.06 प्रतिशत

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad