Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

केशरी नाथ जी का कर्ज उतारने के लिए नीरज को जिताएं: गृहमंत्री

 

sv news

मेजा, प्रयागराज (राजेश शुक्ला)। रविवार को सोरांव गांव में आयोजित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी के पक्ष में जनसभा कर कार्यकर्ताओं में जीत के लिए जोश भर दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "अब तक चार चरण का चुनाव हो चुका है। आपको चार चरण का परिणाम जानना है क्या? चार चरण में इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है और पूर्ण बहुमत प्राप्त करके तेज गति से 400 की ओर आगे बढ़ने का काम पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा कर रही है। उन्होंने प्रयागराज में बिछाए गए फ्लाईओवरो के जाल को गिनाते हुए अयोध्या मंदिर में निमंत्रण पाने के बावजूद न जाने पर कांग्रेस और सपा को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सोरांव वाले और भाजपा वाले किसी से डरते हैं क्या। केशरी नाथ त्रिपाठी का कर्ज उतारने के लिए युवा नेता नीरज त्रिपाठी को जिताएं और चार सौ पार का लक्ष्य पूर्ण करें। भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने गृहमंत्री अमित शाह को गदा देकर सम्मान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad