Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: लापता किशोर का मिला शव, परिजनों ने थाने के बाहर किया हंगामा

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिले के कीडगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला लापता किशोर का शव हंडिया थाना क्षेत्र में मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पुलिस एवं परिजन मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है और परिजनों ने कीडगंज थाने के बाहर हंगामा किया है। 

SV News

मिली जानकारी के कीडगंज के बैरहना से दो दिन पहले गायब हुए 10 वर्षीय अंश की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। पड़ोसी दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया है। 17 की रात आठ बजे घर से कबाब पराठा लेने निकला था। इसके बाद से घर नहीं लौटा, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।अंश एमएनएनआईटी कर्मचारी शिव मोल के तीन बेटों में सबसे छोटा था।

SV News

उसको बहला-फुसलाकर साथ ले गए थे दोनों आरोपी, हत्या करने के बाद हंडिया में प्रयागराज वाराणसी हाईवे पर स्थित फ्लाईओवर के नीचे शव फेक दिया। सिर और चेहरे पर भारी चीज से चोट पहुंचने के निशान मिले है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों बच्चों के पड़ोसी हैं और परिवार को अच्छी तरीके से जानते थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad