मेजा,प्रयागराज। (पवन तिवारी)
बार एसोसिएशन मेजा चुनाव के 24 घंटे शेष रह गए हैं। ऐसे में प्रत्याशी अपने पक्ष में हवा बनाने के लिए जी जान से जुट गए हैं। चुनाव कमेटी भी बुधवार को होने वाले मतदान के लिए तैयारियों में जुट गई है। निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत तिवारी ने बताया कि 29 मई को प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। उधर अध्यक्ष पद के दावेदार और बार चुनाव के चाणक्य कहे जाने वाले हरिशंकर मिश्र अपने स्वच्छ छवि के चलते तहसील की वोट और शहर की एक तरफा वोट से अपनी जीत मान रहे हैं। श्रीकांत तिवारी तहसील की गोलबंदी ,शहर का मत और दूसरी बार चुनाव होने की सहानुभूति का आधार जीत पक्की मान रहे है। 5 वीं बार अध्यक्ष पद के उम्मीदवार देवानंद सिंह गोलबंदी और शहर की सहानुभूति मत जीत पक्की कर रही है। मंत्री पद के लिए दूसरी बार भाग्य आजमा रहे अतुल वैभव द्विवेदी को सहानुभूति का लाभ मिलने की संभावना है।पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर मिश्र के सुपुत्र संजय मिश्र चौरासी के वकीलों और निजी व्यवहार से जीत की उम्मीद में हैं। पहली बार चुनाव लड़ रहे सभी वकीलों में अपने सरल स्वभाव व मिलनसार छवि, सबके दुलेरुवा मनोज शुक्ल अपनी जीत पक्की मान रहे हैं। फिलहाल दोनों पदों के त्रिकोणात्मक संघर्ष में मतदाता क्या गुर खिलाएंगे। यह 29 मई की शाम को ही स्पष्ट हो जाएगा। सह निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि 29 मई को शाम तक दोनों पदों के विजयी पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी।