Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कोरांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दबकर एक की मौत, एक गंभीर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कोरांव थाना क्षेत्र के भागेसर गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दबकर श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लिखापढ़ी कर अगली कार्रवाई में जुटी हुई है। 
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को भागेसर थाना कोरांव में श्रमिक अंगनु हरिजन (60) मजदूरी करते समय निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दब गया। जिससे दीवार के नीचे दबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि साथ रहा एक और श्रमिक राम कुमार नानक भी दब जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आनन-फानन में उसे कोरांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उक्त श्रमिक श्रम विभाग से पंजीकृत श्रमिक हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लिखापढ़ी कर अगली कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं श्रमिक प्रतिनिधि तथा अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रयागराज मंडल मंत्री शहजादे ने गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही सरकार से उक्त गरीब की आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad