Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, फैली सनसनी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के ब्यौहरा गांव में आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ एक युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कौंधियारा थाना क्षेत्र के जोकनई गांव निवासी नीरज प्रजापति पुत्र रामधनी प्रजापति का शव औद्योगिक थाना क्षेत्र के ब्यौहरा गांव में आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक लैब की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad