Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डुबने से युवक की मौत, मचा कोहराम

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। करछना थाना क्षेत्र के डीहा गंगा घाट पर स्नान करने गया एक युवक गहरे पानी में समा गया। जिससे डुबने से उसकी मौत हो गई। युवक के डूब जाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। 
मिली जानकारी के अनुसार करछना थाना क्षेत्र के सेमरहा गांव निवासी देवेश कुमार तिवारी (18) पुत्र रमेश तिवारी शुक्रवार को गंगा स्नान के लिए डीहा गंगा घाट पर गया था। स्नान के दौरान देवेश गहरे पानी में समा गया। जिससे डुबने से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना इलाकाई पुलिस को दी गई है। पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने घंटों मशक्कत कर देवेश के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad