Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: बकरी चराने गए दो बच्चे नहाते समय नदी में डूबे, मचा कोहराम

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। बकरी चराने गए दो बच्चे नहाते समय अचानक नदी में डूब गए। नदी के पास मौजूद लोगों ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया। उसके पहले दोनों की मौत हो गई। अलसमस (12) पुत्र मोहम्मद इलियास व अलिशबा उर्फ रोजी (10) मोहम्मद अशरफ निवासी चफरी थाना नवाबगंज शाम करीब पांच बजे गंगा नदी के पास बकरी चराने गए थे। इसी बीच दोनों नदी में नहाने चले गए। नहाते समय अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और उनको डूबता देख मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर सुनते गांव में सन्नाटा छा गया। गांव के लोग नदी के किनारे पहुंचे और बच्चों के शव को नदी से निकाल कर गांव ले आए। बताया गया कि अलसमस के पिता टेंपो चालक है। अलिशबा के पिता मोहम्मद अशरफ का कारोबार मुंबई में है। वह अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रहते हैं। पिता के मुंबई में रहने से अलिशबा उर्फ रोजी अपने दादा मोहब्बत अली के पास रहती थी। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad