प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के कौंधियारा थाना क्षेत्र के सेहरा नौगवां गांव के समीप में टेल के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बगल में उसकी बाइक पड़ी मिली है। सुबह शौच क्रिया को निकले लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक मृतक युवक का नाम स्पष्ट नहीं हो सका था।