प्रयागराज (राजेश सिंह)। थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए जिनके कब्जे से करीब 14 अवैध निर्मित/अर्धनिर्मित असलहा व सात अवैध कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किया गया।
बुधवार को थाना प्रभारी नवाबगंज के नेतृत्व में दरोगा नीरज सिंह कुशवाहा, दरोगा राजेन्द्र पाल, दरोगा शरद सिंह, दरोगा मारुति नन्दन तिवारी, दरोगा अरविन्द कुमार, दरोगा ब्रजेश तिवारी, दरोगा राजेश्वर गुप्ता, दरोगा मासूक अली, दरोगा प्रमोद कुमार द्विवेदी, महिला रीना गौतम ने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ 21 मई 2024 को दो अभियुक्त अनुज पाण्डेय पुत्र उमेश चन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम जमलामऊ थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ व अजीत मिश्रा उर्फ नान्ह पुत्र सज्जन लाल मिश्रा निवासी ग्राम बछरौली थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत यदुनायक इण्टरमीडिएट कॉलेज कुरेसर खण्डहर के पास से करीब 14 अवैध निर्मित/अर्धनिर्मित असलहा व सात अवैध कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया।
डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि पुलिस ने अवैध असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से अवैध निर्मित/अर्धनिर्मित असलहा बरामद किया गया है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
पुछताछ में तस्करों ने पुलिस उच्चाधिकारियों को बताया कि उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा अवैध शस्त्रों का निर्माण कर बेच दिया जाता था तथा प्राप्त रुपयों को आपस मे बांट लिया जाता था।