Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: दबंग टोल कर्मियों ने डाक्टर को पीटा, भाकियू ने दिया धरना; भारी संख्या पहुंची पुलिस

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर में हर्रो टोल प्लाजा मारपीट के मामले मे सुर्खियों में आ गया है। रविवार को शाम हर्रो टोला प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा एक डॉक्टर के साथ मारपीट की गई। जिसमें मारपीट में डॉक्टर का सिर फट गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टोल कर्मियों ने पहले डॉक्टर से विवाद किया और फिर मारपीट किया। डॉक्टर ने डायल 112 पुलिस व गन्ने चौकी थाना बारा में सूचना दी। 
हर्रो में टोलकर्मियों की गुंडागर्दी की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। टोल कर्मियों द्वारा डॉक्टर और अन्य लोगों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
SV News

वहीं सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने हर्रो टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad