Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: पुलिस चौकी के पास बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

SV News

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे बुजुर्ग, छानबीन में जुटी पुलिस

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के कर्नलगंज के इलाहाबाद विश्वविद्यालय पुलिस चौकी से थोड़ी दूरी पर शनिवार सुबह बुजुर्ग राम दुलारे कोरी (70) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। शनिवार सुबह पुलिस को पता चला कि लल्ला चुंगी चौराहे पर एक बुजुर्ग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि उनके सीने में गोली लगी है। आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान शिवकुटी थाना क्षेत्र के लाल की सराय निवासी राम दुलारे कोरी के रूप में हुई। एसीपी कर्नलगंज विमल किशोर मिश्रा मौके और अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे हत्या के कारणों का पता चल सके। जांच में पता चला कि राम दुलारे रोजाना सुबह टहलने के लिए घर से निकलते थे। शनिवार सुबह लल्ला चुंगी चौराहे के पास वह कैसे पहुंचे अबत स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल मामले की जांच में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad