Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: पुलिस चौकी के समीप भांग की दुकान पर धड़ल्ले से बिक रहा गांजा, वीडियो वायरल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया पुलिस चौकी के समीप भांग की दुकान पर धड़ल्ले से गांजा बेचा जा रहा है। यह अवैध कारोबार पुलिस की नाक के नीचे हो रहा है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर.. पुलिसकर्मियों की लापरवाही के चलते अवैध कारोबार हो रहा है या फिर पुलिस जानकर भी अनजान बनी हुई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


सूत्रों की मानें तो घूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौहनिया पुलिस चौकी के समीप धड़ल्ले से गांजा की बिक्री की जा रही है। युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। पुलिस की लापरवाही के चलते धीरे-धीरे ग्रामीण क्षेत्र के युवा गांजे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं। छोटे-छोटे गांव के हर हिस्से में गांजे का नशा करने वाले युवाओं को यह जहर आसानी से उपलब्ध हो रहा है। गौहनिया क्षेत्र में कुछ तो एसे हैं, जो खुलेआम गांजे का व्यापार करते हैं। वहीं कुछ लोग अपने वाहन पर सवार होकर गांजे को खरीददार के बताए स्थान पर उपलब्ध कराते हैं। लोगों का कहना है कि यह बात की जानकारी गौहनिया चौकी इंचार्ज को भी है, इसके बाद भी कार्रवाई न होने से अवैध गांजे का व्यापार करने वालों के हौसले बुलंद हैं।
वहीं मामला डीसीपी यमुनानगर श्रध्दा नरेन्द्र पाण्डेय के संज्ञान में पहुंचा तो डीसीपी ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad