Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: नए यमुना पुल से युवती ने लगाई छलांग, पीएसी के जवानों ने बचाई जान

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। नैनी के नए पुल से एक युवती ने यमुना में छलांग लगा दी। शनिवार को दोपहर में पुल पर पहुंची युवती कुछ देर तक इधर उधर टहलने के बाद पुल से नीचे कूद गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने शोर गुल मचाना शुरू कर दिया। यमुना के किनारे तैनात बाढ़ राहत दल के पीएसी के जवानों ने पानी में कूदकर युवती को सकुशल बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती का नाम रूबी निषाद बताया जा रहा है। उसने किस कारण से आत्मघाती कदम उठाया। इसका पता नहीं चल सका है। युवती नैनी के महेवा इलाके की बताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad