Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

डॉ मानसिंह यादव का विधानपरिषद की विधायी समाधिकार समिति का सभापति बनाये जाने पर हुआ स्वागत

SV News

सपा के पूर्व विधायक जवाहर यादव उर्फ़ पंडित की हत्या में उम्र कैद भोग रहे उदय भान करवरिया की रिहाई पर सरकार की कड़े शब्दों में की गई निंदा

प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय जार्ज टाउन में आज आयोजित कार्यक्रम में एम एलसी डॉ मानसिंह यादव को विधानपरिषद की विधायी समाधान समिति का सभापति बनाये जाने पर फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया गयाऔर बधाई दी गई।पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने डॉ मानसिंह यादव को डॉ लोहिया और डॉ अम्बेडकर जी के विचारों को सेतु बनाकर सामाजिक न्याय का प्रबल पक्षधर बताते हुए इन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने का स्वागत किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार भी जताया।

SV News

सपा नेताओं ने पार्टी के पूर्व विधायक स्व जवाहर सिंह यादव की दिनदहाड़े की गई हत्या में उम्र कैद की सजा भोग रहे उदय भान करवरिया को जेल से रिहा किये जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों, हत्यारों, बालात्कारियों को सजा की बजाय माफ़ी दी जा रही है जो जनादेश के साथ धोखा है। भाजपा सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि सपा सड़क से लेकर सदन तक अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ संघर्ष और अधिक तेज करेगी। जिले भर में बढ़ रहे अपराध, किसानों की समस्याओं, स्कूलों में फीस वृद्धि, महिलाओं की असुरक्षा आदि मुद्दों पर चिंता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, यमुनापारअध्यक्ष पप्पूलाल निषाद, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, विधायक गण श्रीमती विजमा यादव, डॉ संग्राम सिंह यादव, हाकिम लाल बिन्द, पंधारी यादव, अमरनाथ सिंह मौर्य, राजू पासी, रविन्द्र यादव, महावीर यादव, राम अवध पाल, वजीर खान, प्रेम चंद्र कुशवाहा, असगर अली, खिन्नी लाल पासी, राजबहादुर, नवीन यादव, रुपनाथ यादव एडवोकेट, ओ पी पाल, आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad