Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सावन का पहला सोमवार: मनकामेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को रात्रि से ही भगवान भोलेनाथ मनकामेश्वर के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगने लगी। सोमवार को सुबह मनकामेश्वर भगवान भोलेनाथ मंदिर के महंत ब्रह्मचारी श्रीधरानंद जी महाराज ने पूजा अर्चना किया। उसके बाद भक्तों ने दर्शन पूजन किया। सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है।

SV News

त्याग व समर्पित भाव से भगवान शिव की साधना का मास सावन सोमवार से आरंभ हो गया है। देवाधिदेव महादेव शिव को रिझाने के लिए सनातन धर्मावलंबी अनुष्ठान में लीन हो गए हैं। गंगा व संगम के पवित्र जल में भोर से डुबकी लगने लगी।
दूर-दराज से आए शिवभक्त कांवरिया गंगा के दशाश्वमेध घाट पर स्नान करके कांवर में जल भरकर ''हर-हर बम-बम...'' का उद्घोष करते हुए काशी में बाबा विश्वनाथ व बाबा बैजनाथ को जलाभिषेक करने पैदल रवाना हो रहे हैं। कुछ कांवरिया दशाश्वमेध महादेव, श्री मनकामेश्वर महादेव सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे हैं।
सावन के शुभारंभ पर सोमवार का दिन होने के साथ श्रवण नक्षत्र, प्रीति योग वृष राशि में मंगल व गुरु, कर्क राशि में सूर्य व शुक्र का संचरण होने का दुर्लभ संयोग बना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad