प्रयागराज (राजेश सिंह)। कीडगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने वारदात को अंजाम दिया। कीडगंज थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कीडगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने वारदात को अंजाम दिया। कीडगंज थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। सोमवार रात परिजनों को बेटी के साथ दुष्कर्म की बात पता चली। अग्ली सुबह मंगलवार को परिजन बेटी को लेकर डफरिन अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक किराये के कमरे में रहकर पटरी पर फास्ट फूड की दुकान लगाता है। कीडगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक लिखित तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
