Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पुलिस मुठभेड़ में घायल लुटेरे पप्पू सोनकर की हार्ट अटैक से मौत

 

sv news


सराफा कारोबारी लूट मामले में था वांछित

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी लुटेरे पप्पू सोनकर की बुधवार को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

करछना थाना क्षेत्र में 22 दिसंबर 2025 की रात बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी चंदन सोनी को गोली मारकर लाखों के जेवरात लूट लिए थे। एक सप्ताह पहले करछना और एसओजी की टीम से लुटेरे की मुठभेड़ हुई, जिसमें गोली लगने से आरोपित पप्पू सोनकर सहित दो जख्मी हो गए थे। मंगलवार को पप्पू का ऑपरेशन हुआ था। बुधवार को उसकी अस्पताल में मौत हो गई है। एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टर ने कहा कि उसे हार्ट अटैक आया था, जिससे उसकी मौत हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad