Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मेजा में पति-पत्नी ने फांसी लगा कर दी जान, एक साल पहले किया था लव-मैरिज

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा थाना क्षेत्र के उरुवा बाजार के पास किराए के कमरे में पति-पत्नी शनिवार रात में फांसी के फंदे से झूल कर जान दे दी। दोनों का शव अलग-अलग कमरे में फंदे से लटका मिला। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त रवि कुमार गुप्ता और थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय मय पुलिस टीम मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम भी पहुंच जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

SV News

मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के मनु का पूरा गांव के अरविंद शर्मा (30) पिकअप चालक था। उसकी शादी अभी साल भर पहले दीक्षा (26) पुत्री अमरजीत निवासी उतरांव के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक सप्ताह भर पहले दीक्षा अपने मायके गई हुई थी। बृहस्पतिवार को अरविंद शर्मा पत्नी दीक्षा को लेकर यहां घर ना आकर उरुवा चौराहे के समीप किराए का कमरा लेकर रहने लगा। शनिवार रात में पति-पत्नी दोनों फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच शव को कमरे से बाहर निकाला। दीक्षा और अरविंद का शव अलग-अलग कमरे में फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह से तंग होकर दंपति ने फांसी लगाकर जान दिया है। फॉरेंसिक टीम भी पहुंच जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad