प्रयागराज (राजेश सिंह)। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। जिनके कब्जे से 25 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा व एक स्विफ्ट कार बरामद किया गया।
बता दें कि मंगलवार को दरोगा चन्द्रपाल सिंह चौकी प्रभारी सड़वा थाना औद्योगिक क्षेत्र, दरोगा राजूकृष्ण सिंह चौकी प्रभारी ओमैक्स सिटी थाना औद्योगिक क्षेत्र, दरोगा जयसिंह नारायण यादव थाना औद्योगिक क्षेत्र, दरोगा हरिओम सिंह थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा तीन अभियुक्त चित्रकांत साहू पुत्र मैकलाल साहू निवासी बोइल कांपा, थाना कवर्धा, छत्तीसगढ़, धीरज सिंह पुत्र शिव नरेश सिंह निवासी हसनपुर कसार मोहम्मदपुर गांती, थाना सुल्तानपुर घोष, जनपद फतेहपुर व लक्ष्मी नारायण मंडावी पुत्र स्व0 कान्तीलाल मंडावी, निवासी ग्राम अंडाम, थाना डोंगर गांव जनपद राजनादगांव, छत्तीसगढ़ को बुधवार को चेकिंग के दौरान ओमेक्स सिटी चौकी के पास थाना क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 25 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा व घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद किया गया। थानाध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र ने बताया कि उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना औद्योगिक क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।