प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के मांडा थाना क्षेत्र के अछोला सराय खुर्द गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर पति-पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार मांडा थाना क्षेत्र के अछोला गांव निवासी रत्नेश शुक्ला (32) पुत्र बालमुकुंद शुक्ला खेती किसानी के साथ ट्रैक्टर व आटा चक्की चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। बीते करीब 10 वर्ष पहले कोरांव के सिरौठी, प्रसिद्धि गांव में उसकी शादी रीतू (30) के साथ हुई थी। दंपती को एक बेटी लाडो (8) गुल्लू 6 वर्ष हैं। बृहस्पतिवार की रात पारिवारिक कलह से तंग आकर पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उल्टी होने व तबीयत बिगने पर परिजन उन्हें रामनगर सीएचसी ले गए। हालत नाजुक देख डॉक्टर ने एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। एसआरएन पहुंचने पर डॉक्टर ने रत्नेश व रीतू को मृत घोषित कर दिया। एकलौते बेटे व बहू के मौत की सूचना पर मां अंगूरा देवी, बहन वंदना, सालू का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर रीतू के पिता अमर नाथ अन्य परिजनों के साथ रोते बिलखते अछोला गांव पहुंचे। शुक्रवार सुबह स्थानीय गंगा घाट पर दंपती का अंतिम संस्कार किया गया। घर से एक साथ दंपति की अर्थी उठने पर सभी की आंखे नम हो गई।