Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने लगे दुकानदार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश के अलावा कई पानी छोड़े जाने के चलते गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है।

SV News

हालांकि गंगा और यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदु के काफी नीचे है, लेकिन घाट के किनारे दुकान लगाकर रोजी रोटी कमाने वालों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

SV News

घाटिये भी अपने तंबू टेंट को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। गंगा के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।

SV News

बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी समेत तमाम इलाकों में बारिश हो रही है। इसका असर नदियों के जलस्तर में भी देखने को मिला है। हालांकि, प्रयागराज में गंगा और यमुना में जलस्तर बढ़ने की गति ज्यादा नहीं है। यहां चेतावनी बिंदु से दोनों ही नदियां काफी नीचे बह रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad