Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

ग़ज़ब.. खुद को बूढ़ा साबित करने को जूझ रहा 80 साल का बुजुर्ग, अधिकारियों ने बना दिया युवा

SV News

साहब ! हमार बिटिया 60 साल कय बा..., बेटवा 58 साल कय बा.. और हमका जवान कई दिहे

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के धनूपुर ब्लाक के शाहपुर बिठौली गांव में कल्लू नाम के वृद्ध इन दिनों सिस्टम से लड़ रहे हैं। उन्हें खुद को स्वयं को वृद्ध साबित करना है ताकि उनकी बंद पेंशन फिर से मिल सकें।
काया जर्जर है, चलना-फिरना मुश्किल है, जीवन की डोर पेंशन के सहारे आगे बढ़ रही थी लेकिन वह भी सिस्टम की लापरवाही से टूट गई है। ब्लाक से लेकर जिले तक एसी में बैठे कर्मचारियों-अधिकारियों ने मनमानी कलम चलाई। 80 साल के वृद्ध कल्लू को कागज में जवान कर दिया गया। पेंशन बंद हो गई। वृद्ध कल्लू ने पुन: पेंशन शुरू कराना चाही तो जवाब मिला अब तो हम रिपोर्ट लगा दिए हैं....जाओ अब खुद को पहले वृद्ध साबित करो।कल्लू की उम्र 80 साल है। अब उनका बिस्तर से उठना बैठना भी सहारे से ही हो रहा है। 
लेकिन समाज कल्याण विभाग ने उन्हें युवा बताकर पेंशन बंद कर दी। बेटे सभाजीत ने पिता के अधिकार के लिए लड़ाई शुरू की है। आरटीआइ से लेकर, डीएम, कमिश्नर और मुख्यमंत्री की चौखट तक दौड़ लगाई। मामले में जांच शुरू हुई तो 17 फरवरी 2024 को सुपरवाइजर की जांच बुजुर्ग की उम्र 80 साल बताई और उन्हें पेंशन का पात्र माना लेकिन पेंशन फिर भी शुरू नहीं हुई। मामले में अब गलत रिपोर्ट लगाकर पेंशन बंद करने व जांच आख्या में गलत सूचना देने पर लापरवाह अधिकारी व कर्मचारियों के विरुद्ध सीडीओ गौरव कुमार ने जांच का आदेश दिया है। 

साहब ! हमार बिटिया 60 साल कय बा...

कल्लू कहते हैं कि साहब हमार बड़की बिटया राधा 60 साल कय बा। ओहसी छोट बेटवा जीत नारायण 58 साल कय बा..। बतावा अब हमार लड़िका बुढ़वा होई गएन और हमका जवान कइ देहे अहय। आंख मूंद के जऊन मन होत बा करत अहा।
13 मई 2022 को समाज कल्याण विभाग हमार उम्र 60 साल से कम बताय के रिपोर्ट लगायन ऐसी हमार पेंशन बंद कय देहेन। हमाय लड़िका सभाजीत मुख्यमंत्री जी तक से मिल आए अहय। अबहि तक हमाय पेंशन शुरू नहीं भय।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad