Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

घरातियों-बरातियों में हुई मारपीट एक युवक की चाकू से की गई हत्या

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। बुधवार देर रात यमुनानगर स्थित खीरी थाना क्षेत्र के बहरैचा गांव में वैश्य की डुहिया, शुक्लपुर जेवनिया, मेजा निवासी स्वर्गीय रविन्द्र सिंह उर्फ हीरा सिंह के यहां से  बारात आई थी जिसमें कुछ लोग शराब पिए हुए थे। इसी बीच  घरात बारात वालों में झगड़ा हो गया। झगड़े को एक बार लोगों के द्वारा शांत करवाया गया लेकिन कुछ देर बाद झगड़ा फिर से शुरू हुआ और घरात पक्ष के सोनू पुत्र रमेश सिंह (18) की चाकू से मार कर हत्या कर दी गई उसके साथ रमेश सिंह मुकेश सिंह एवं अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें मुकेश सिंह की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश सिंह पुत्र देवराज सिंह निवासी ग्राम बहरैचा  थाना खीरी जनपद प्रयागराज ने पुलिस को तहरीर दी कि 3 जुलाई 2024 को हमारे पड़ोसी अंगद सिंह पुत्र जवाहर सिंह की पुत्री की शादी थी जिसमें ग्राम डुहिया, शुक्लपुर थाना मेजा प्रयागराज से बारात आई थी। मेरा पुत्र सोनू सिंह (18) घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। इसी समय बारात में हुड़दंग को लेकर विपक्षी शुभम सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी डुहिया  शुक्लपुर थाना मेजा प्रयागराज व चार पांच लड़के अज्ञात द्वारा मेरे लड़के के ऊपर धारदार चाकू से हमला करके गंभीर रूप से मजरूब कर दिया। जब हम लोगों ने शोर गुल सुनकर कर मौके पर छुड़ाने के लिए आए तो विपक्षी द्वारा मुझे व मेरे भाई मुकेश सिंह के ऊपर हमला करके मजरूब कर दिए । इसके दौरान इलाज हेतु सी.एच.सी. कोरांव ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा मेरे पुत्र सोनू सिंह को मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीरी सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 124/24 धारा 191 (2 )/191(3) /118(1) 103/109 बीएनएस बनाम 1.शुभम सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी डुहिया शुक्लपुर, थाना मेजा प्रयागराज 2. चार-पांच व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कर मृतक के शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम हाउस स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय जनपद प्रयागराज भेजा दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad