Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा में महिला की मौत, ससुरालियों पर जहर खिलाने का आरोप

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। क्षेत्र के नेवढ़िया सजैला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मायके वालों की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के नेवढ़िया सजैला गांव निवासी संजय बिंद की पत्नी नीतू बिंद (23) की शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह जानकारी पर महिला के मायके वाले पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका महिला नीतू बिंद के मायके वालों ने ससुरालियों पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है और पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। महिला का मायका जिगना मिर्जापुर है। मृतका को एक दस माह की बेटी है। उसकी मौत से मायके वालों में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि महिला की मौत पर उसके मायके वालों ने ससुरालियों पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। जिसकी छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad