Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, जच्चा - बच्चा स्वस्थ

 

Svnews

मेजा, प्रयागराज। (पवन तिवारी)

क्षेत्र के नेवढ़िया गांव की एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टर इसे दुर्लभ मामला बता रहे हैं वहीं परिजन बेहद खुश हैं। तीनों बच्चे और उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। प्रयागराज सिविल लाइंस स्थित वात्सल्य अस्पताल में 6 मिनट के दौरान तीनों बच्चों का जन्म हुआ है। डॉ भारत शर्मा का कहना है कि भारत में एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने की घटनाएं हजारों में एक होती हैं। तीनों बच्चों का जन्म नार्मल हुआ है। गुरुवार 18 जुलाई सुबह 5 बजे को मेजा के नेवढ़िया गांव की 27 वर्षीय प्रीति तिवारी पत्नी पंकज तिवारी ने तीन स्वस्थ्य बच्चों को जन्म दिया। इसमें 2 बेटा और एक बेटी है। जन्म देने वाली प्रीति तिवारी ट्रिपलेट मॉम और तीनों नवजात स्वस्थ हैं। प्रीति के देवर अनुराग तिवारी ने बताया कि 2 साल पहले एक बच्चे की जन्म के बाद मौत हो गई थी। बीते दो वर्षों से नैनी स्थित हयात अस्पताल में डॉ सादिया अशरफ से इलाज करा रही थी। डॉ सादिया की सलाह पर 8 वां महीना चढ़ने के 10 दिन पहले ही महिला को वात्सल्य अस्पताल में एडमिट कराया गया। डॉ. भरत शर्मा के नेतृत्व में नार्मल डिलिवरी से प्रीति ने तीन बच्चों को जन्म दिया। बच्चों का वजन कम होने से उन्हें एनआईसीयू में रखा गया। अब मां और बच्चे स्वस्थ हैं। डॉ. भरत शर्मा के अनुसार, भारत में एक साथ तीन बच्चों  को जन्म देना दुर्लभ घटना है। ट्रिप्लेश प्रेग्नेंसी होना और बच्चों का स्वस्थ जन्म लेना रेयर केस है। ऐसे केस में महिला को 7 महीने तक मैनेज करना आसान नहीं होता है। उन्होंने कहा कि इन्हें एक सप्ताह में डिस्चार्च कर दिया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad