Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

उफनाई यमुना नदी में युवती ने लगाई छलांग, खोजबीन में जुटे गोताखोर

SV News

घर से निकलने का सीसीटीवी फुटेज वायरल

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के अतरसुइया थाना क्षेत्र के दरियाबाद घाट पर शनिवार को एक युवती ने उफनाई यमुना में छलांग लगा दी। देखते ही देखते वह तेज धारा में समा गई। घाट पर मौजूद लोगों के शोरगुल मचाने के बाद भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन में जुट गई। काफी देर तक खोजबीन के बाद युवती का पता नहीं चला। दो दिन पहले भी इसी मुहल्ले के एक युवक सागर सिंह (24) ने भी नए यमुना पुल से छलांग लगाई थी, जिसका अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर छानबीन कर रही है।
दरियाबाद मोहल्ले की रहने वाली एक युवती शीबा (18) ने नदी में छलांग लगा दी। कुछ देर पहले वह घर से काफी तेजी के साथ निकली। घाट पर पहुंचकर उसने उफनाई यमुना में छलांग लगा दी। यह देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से खोजबीन कराने में जुट गई। काफी देर बाद भी युवती का पता नहीं चला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यमुना नदी में इस समय बाढ़ की स्थिति है। कूदने के बाद युवती तेज धारा में बह गई। पुलिस जांच में सुबह घर से निकलने के दौरान शीबा का फुटेज सामने आया है। 

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पांच घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

अतरसुइया के रहने वाले एक युवक ने यमुना नए पुल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया दल (एसडीआरएफ) ने करीब पांच घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक नए यमुना पुल से छलांग लगा दी है। सूचना पर पहुंची कीडगंज थाना पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। घंटों चले ऑपरेशन के बावजूद पुलिस को युवक के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। इसी दाैरान टीम को यमुना पुल पर एक अज्ञात बाइक मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने जांच में पाया कि बाइक अतरसुइया के रहने वाले 24 वर्षीय सागर सिंह की है।
पुल पर माैजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि मोबाइल फोन पर बात करने के बाद युवक ने नदी में छलांग लगा थी। इसके बाद पुलिस परिजनों का बयान दर्ज किया, परिजनों ने कहा उनके इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि बेटे ने यमुना में छलांग क्यों लगाई है। शुक्रवार सुबह एक बार फिर पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad